The News Nib https://thenewsnib.com Unbiased News, Anytime, Anywhere Thu, 08 May 2025 06:19:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 https://thenewsnib.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-the-news-nib-web-icon-1-32x32.png The News Nib https://thenewsnib.com 32 32 मिशन पर जा रहा हूं, जो भी होगा देखा जाएगा… — शहीद दिनेश शर्मा की दोस्त को अंतिम कॉल https://thenewsnib.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97/#respond Thu, 08 May 2025 06:10:14 +0000 https://thenewsnib.com/?p=372 ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए लांस नायक दिनेश शर्मा, LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में गंवाई जान

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी, जिसमें पुंछ सेक्टर में 5 मीडियम रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा वीरगति को प्राप्त हो गए।

हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी दिनेश शर्मा, पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे भाई भी सेना में सेवारत हैं, वहीं चचेरे भाई मुकेश सेना की मेडिकल विंग में कार्यरत हैं।

पाकिस्तान गोलाबारी में दिनेश शर्मा शहीद हो गए. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

शहीद के पिता दयाचंद शर्मा ने बताया कि दिनेश दुश्मन की ओर से की गई भारी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

शहीद से अंतिम बातचीत
दिनेश की अपने छोटे भाई पुष्पेंद्र से घटना से दो दिन पहले बात हुई थी। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना था।
वहीं, उनके करीबी दोस्त प्रदीप ने बताया कि,

“6 मई की रात करीब 10:30 बजे दिनेश का फोन आया। मैं उस समय उठा नहीं पाया। जब मैंने कॉल बैक किया तो उन्होंने कहा – ‘मिशन पर जा रहा हूं, जैसा भी होगा, देखा जाएगा’। वो हमारी आखिरी बात थी…”

शहीद दिनेश के चार और आठ साल के दो बच्चे हैं. उनकी पत्नी गर्भवती हैं.

पाकिस्तानी गोलाबारी में बच्चे भी मारे गए
पाकिस्तान के सीज़फायर उल्लंघन में आज आम नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अलग-अलग हिस्सों में 4 मासूमों की मौत हो गई. जान गंवाने वालों में 14 साल के अयान और 12 साल की अरूबा भी शामिल हैं. दोनों भाई-बहन थे. ये पुंछ जिले के कलानी गांव के रहने वाले थे. इसके अलावा मरने वालों में 7 साल की मरियम खातून और 13 साल के विहान भार्गव शामिल हैं.

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97/feed/ 0
प्रॉपर्टी विवाद में हत्या? मुनि की रेती, ऋषिकेश में गोलीकांड, दो हमलावर CCTV में कैद https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af/#respond Thu, 08 May 2025 06:00:02 +0000 https://thenewsnib.com/?p=369 मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन इलाके में बुधवार देर रात एक कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नोएडा निवासी नितिन देव के रूप में हुई है, जो तपोवन स्थित डेक्कन वैली में अपने फ्लैट में अकेले रहते थे।

पुलिस के अनुसार, नितिन देव का वीरभद्र रोड पर एक कैफे है। घटना के समय वह रात को अपने कैफे से फ्लैट लौट रहे थे, तभी फ्लैट के नीचे स्कूटी सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो स्कूटी सवार हमलावर दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि,

“हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है, लेकिन अन्य कोणों की भी जांच की जा रही है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं और पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।”

बताया गया है कि नितिन के डेक्कन वैली में तीन और फ्लैट हैं, जो किराए पर दिए गए हैं। वे अपने फ्लैट में अकेले रहते थे।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af/feed/ 0
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत, 2 घायल — मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be/#respond Thu, 08 May 2025 05:51:40 +0000 https://thenewsnib.com/?p=366 उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से गुरुवार को एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। गंगनानी क्षेत्र के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल जा रहा था और उसमें कुल सात लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर निजी कंपनी एरो ट्रिंक का था, जो पर्यटकों को लेकर देहरादून से उत्तरकाशी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हर्षिल की ओर रवाना हुआ था। मार्ग में गंगनानी के समीप तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारणों से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को भी रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल से बाहर लाया गया है। फिलहाल प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,

“उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति दें।”

मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और साथ ही दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be/feed/ 0
योगेश डिमरी मारपीट मामला,हिस्ट्रीशीटर सुनील गंजा का साथी सोनू राठी गिरफ्तार https://thenewsnib.com/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be/#respond Mon, 30 Sep 2024 10:59:22 +0000 https://thenewsnib.com/?p=361

ऋषिकेश :  कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न में वांछिच चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे के एक अन्य साथी को किया गिरफ्तार सुनील उर्फ गंजा व बेटा पूर्व से ही जेल में बन्द है ।

ये था मामला – दि0 02.09.24 को संदीप भंडारी पुत्र  दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा, मुनिकीरेती टिहरी गढवाल द्वारा योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से मारपीट के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर थाने में  तत्काल मु0अ0स0 456/24 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 बनाम सुनील गंजा आदि पंजीकृत किया गया एवं दि0 02.09.24 को ही मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुनील उर्फ गंजा पुत्र व उसके बेटे आयुष वालिया को पूर्व में गिफ्तार किया गया था सुनील उर्फ गंजा व उसका बेटा आयुष वालिया वर्तमान में जेल में बन्द है ।

गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है –

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं  क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश  के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा  दौराने विवेचना अभियुक्त  सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश का नाम प्रकाश में आया गठित टीम द्वारा थाना हाजा क्षेत्र से दि0 29.09.24 को अभि0 सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष को  *शिवाजीनगर ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया लिया गया । उत्तराखंड के अन्य जनपद एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त-

1- सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष

पुलिस टीम-

1-उ0नि0 कविन्द्र राणा

2-कानि0 सुमित चौधरी

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be/feed/ 0
विनेश फोगाट को रेसलिंग के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने के मामले पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा, “उन्हें अयोग्य ठहराना बहुत चौंकाने वाला है।” https://thenewsnib.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87/#respond Wed, 07 Aug 2024 12:15:31 +0000 https://thenewsnib.com/?p=356

पीटी ऊषा ने कहा, “विनेश को अयोग्य ठहराया जाना बहुत हैरान करने वाला है। मैंने विनेश से ओलंपिक विलेज में मुलाकात की है। हमने विनेश को भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से हर संभव मदद और समर्थन का भरोसा दिया है।”

पीटी ऊषा ने यह भी बताया कि “हम विनेश को मेडिकल और भावनात्मक सहयोग भी उपलब्ध करा रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के पास आवेदन दिया है और वे इस पर उचित कार्रवाई कर रहे हैं।”

जानकारी के अनुसार, जिस कैटेगरी में विनेश को खेलना था, उसमें उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया।

विनेश ने 6 अगस्त की रात को महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम के भार वर्ग में क्यूबा की पहलवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87/feed/ 0
पेरिस ओलंपिक से पहले पीवी संधू और विनेश फोगाट की बड़ी मांग, खामियाजा बॉक्सिंग के मसाजर को भुगतना पड़ेगा! https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%93%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%93%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80/#respond Thu, 18 Jul 2024 11:23:21 +0000 https://thenewsnib.com/?p=352 Paris Olympics 2024 के आगाज से पहले ही भारतीय खेमे में विवाद शुरू हो गया. Vinesh Phogat और PV Sindhu को लेकर खेल मंत्रालय पर पक्षपात का आरोप लगा है.

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ओलंपिक गेम्स का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक किया जाएगा। इसको लेकर भारतीय दल भी तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि, ओलंपिक के आगाज से पहले ही भारतीय खेमे में विवाद शुरू हो गया है। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ पर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और पीवी सिंधु (PV Sindhu) के लिए पक्षपात का आरोप लगा है।

द ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक, शटलर पीवी सिंधु ने अपने मेंटॉर प्रकाश पादुकोण को गेम्स विलेज में रहने देने की मांग की है। इसी तरह, विनेश फोगाट ने अपने कोच वॉलर अकोस के लिए यही डिमांड की है। रिपोर्ट की मानें तो खेल मंत्रालय ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके चलते बॉक्सिंग टीम के मसाजर विजय कंबोज को खेलगांव से बाहर रहने के लिए कहा गया है। इस बारे में 15 जुलाई को फैसला लिया गया।

विजय कंबोज के रहने के लिए खेल गांव के बाहर होटल में इंतजाम किए गए हैं। यानी वे हर रोज होटल से खेल गांव या नॉर्थ पेरिस एरिना जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर होने वाली फजीहत से बचने के लिए यह फैसला लिया है, क्योंकि वे नहीं चाहते कि खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा करें।

दरअसल, टोक्यो ओलंपिक 2020 के दौरान विनेश फोगाट ने फिजियोथेरेपिस्ट नहीं मिलने का आरोप लगाया था। ओलंपिक शुरू होने से पहले विनेश ने रेसलिंग फेडरेशन पर आरोप लगाया था कि चार महिला रेसलर्स के लिए एक भी फिजियोथेरेपिस्ट नहीं दिया जा रहा है। विनेश ने X पोस्ट किया था:

“कई गेम्स में एक खिलाड़ी को कई सपोर्ट स्टाफ मिलते हैं और यहां चार लोगों के लिए एक फिजियो नहीं दिया जा रहा। हमने फिजियो की मांग बहुत पहले ही कर दी थी।

टोक्यो ओलंपिक में विनेश से जुड़े विवाद विनेश ने दावा किया था कि उनके फिजियोथेरेपिस्ट की अनुपस्थिति उनके पदक जीतने में विफल रहने का मुख्य कारण थी। इस ओलंपिक के दौरान विनेश पर अनुशासनहीनता के भी आरोप लगे थे। कहा गया था कि उन्होंने ओलंपिक्स विलेज में टीम इंडिया के बाकी पहलवानों के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया था। साथ ही उनके साथ एक फ्लोर पर रहने से भी मना कर दिया था। विनेश पर यह भी आरोप लगा था कि उन्होंने चीफ कोच के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया था और अपने पर्सनल कोच वॉलर अकोस के साथ ट्रेनिंग करने की बात कही थी। ओलंपिक खत्म होने के बाद विनेश फोगाट को अस्थाई रूप से सस्पेंड कर दिया गया था।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%93%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80/feed/ 0
“कहीं और नहीं हो सकता केदारनाथ धाम,” दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर उपजे विवाद पर बोले सीएम धामी https://thenewsnib.com/%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0/#respond Tue, 16 Jul 2024 05:29:18 +0000 https://thenewsnib.com/?p=342

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसका एकमात्र स्थान है। दूसरे स्थान पर केदारनाथ धाम नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। उनसे दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक रूप में कई स्थानों पर मंदिर बने हैं, लेकिन वे धामों का स्थान नहीं ले सकते।

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के भूमि पूजन में सीएम धामी भी शामिल हुए थे यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी द्वारा बनाए जा रहे केदारनाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर विपक्ष कांग्रेस ने सरकार को घेरने का प्रयास किया है।

हालांकि, श्रीकेदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं, बल्कि केदारनाथ मंदिर बन रहा है और इसका उत्तराखंड सरकार से कोई संबंध नहीं है। ट्रस्ट के अनुरोध पर ही मुख्यमंत्री धामी मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए थे।

मंदिरों के प्रतीकात्मक निर्माण के उदाहरण ट्रस्ट का कहना है कि पूर्व में भी विभिन्न प्रतिष्ठित धामों और मंदिरों के प्रतीकात्मक मंदिर देश के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए हैं। इसलिए दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। ट्रस्ट का आरोप है कि कुछ लोग इस विषय को बेवजह तूल देकर राजनीतिक रंग दे रहे हैं।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0/feed/ 0
उत्तराखंड के पांच जवान जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/#respond Tue, 09 Jul 2024 09:40:21 +0000 https://thenewsnib.com/?p=339

उत्तराखंड के पांच जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। शहीद जवानों में दो पौड़ी, दो टिहरी और एक रुद्रप्रयाग का है। जवानों की शहादत से उत्तराखंड में शोक की लहर है।

यह ज्ञात है कि कठुआ के बिलावर उपजिले के बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए और कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में यह एक माह का सबसे बड़ा आतंकी हमला था।

हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को लगातार मिल रहे थे। कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था और सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे।

इस आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, और रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी ने बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा की और कहा कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीर जवानों और टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह जी की शहादत को कोटिशः नमन। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। माँ भारती की रक्षा में दिया गया आपका यह बलिदान सदैव हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

॥ॐ शांति॥

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/feed/ 0
Delhi Airport Terminal 1 Roof Collapsed: भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरी, एक की मौत, कई घायल https://thenewsnib.com/delhi-airport-terminal-1-roof-collapsed-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80/ https://thenewsnib.com/delhi-airport-terminal-1-roof-collapsed-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80/#respond Fri, 28 Jun 2024 05:51:33 +0000 https://thenewsnib.com/?p=334 Delhi Airport Terminal 1 Roof Collapsed: दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट के मुताबिक उन्हें शुक्रवार, 28 जून की सुबह करीब 5.30 बजे कॉल आया. जिसमें उन्हें एयरपोर्ट की छत ढहने (Delhi airport terminal 1 roof collapsed) के बारे में जानकारी दी गई.

शुक्रवार, 28 जून की सुबह, भारी बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिर गई (Delhi airport terminal 1 roof collapsed). बताया जा रहा है घटना में 1 शख्स की मौत हो गई है, कई लोगों के घायल होने की खबर भी आ रही है. वहीं कई फ्लाइट्स कैंसिल भी की गई हैं.

आज तक की खबर के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक घटना में एक शख्स की मौत की जानकारी मिली है, कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया है. जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

एयरपोर्ट की छत गिरने की वजह से कई कारें और टैक्सी मलबे के नीचे आ गए हैं. ऐसा दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया है.

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार, 28 जून की सुबह करीब 5.30 बजे कॉल आया. जिसमें उन्हें एयरपोर्ट की छत ढहने के बारे में जानकारी दी गई. ये भी बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलते ही चार दमकल कर्मी फौरन घटना स्थल की तरफ निकले. 

इस पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने एक पोस्ट में घटाना का जिक्र करते हुए लिखा,

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत तौर पर नजर रख रहा हूं. घटना पर पहुंचे कर्मी बचाव कार्य कर रहे हैं. साथ ही एयरलाइंस को भी हिदायत दी गई है कि यात्रियों की मदद करें. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बचाव कार्य अभी भी जारी है. 

मामले में एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से भी बयान आया है. दिल्ली इंटरनेश्नल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि भारी बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुराने डिपार्चर फोरकोर्ट की छत सुबह करीब 5 बजे गिर गई है. जिसकी वजह से टर्मिनल एक के सभी डिपार्चर को रोक दिया गया है. और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, फिलहाल चेक-इन कउंटर भी बंद कर दिए गए हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से रात 12 बजे से अब तक 16 डिपार्चर और 12 अराइवल फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई हैं.

मामले में एयरलाइंस की तरफ से भी बयान आए हैं. इंडिगो ने एक प्रेस नोट में कहा कि खराब मौसम और टर्मिनल 1 में हुई घटना के बाद फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. कहा कि टर्मिनल में मलबा गिरने की वजह से यात्री एयरपोर्ट में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. वहीं जो पैसेंजर पहले से अंदर हैं उन्हें बाद में दूसरी फ्लाइट की सुविधा मुहैया कराने की बात भी कहीं. 

साथ ही स्पाइस जेट ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. कहा कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट कैंसिल की गई हैं. साथ ही यात्रियों से असुविधा के लिए माफी भी मांगी.

बता दें शुक्रवार, 28 जून की सुबह से दिल्ली और पास के इलाकों में भारी बारिश हुई है. जिसकी वजह से कई सड़कों में पानी भी भर गया. साथ ही कई जगह ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है. कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें गाड़ियों को पानी में लगभग डूबते देखा जा सकता है. कई इलाकों में जलभराव हुआ है.

दिल्ली के मिंटो रोड में रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंटो ब्रिज में एक ट्रक भी आधा डूब गया है. ये भी बताया जा रहा है कि दिल्ली के सफदरजंग में सुबह 5.30 बजे तक 153.7 mm बारिश हुई है.

]]>
https://thenewsnib.com/delhi-airport-terminal-1-roof-collapsed-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80/feed/ 0
मायानगरी में दिखा ऋषिकेश के फ़ोटोग्राफ़र्स का जलवा https://thenewsnib.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6/#respond Mon, 24 Jun 2024 04:35:53 +0000 https://thenewsnib.com/?p=330

आपकी मेहनत, आपके हुनर को हमेशा ही मंज़िल तक पहुँचाती है, इसी बात को चरितार्थ करती है योगनगरी ऋषिकेश स्थित बालाजी स्टूडियो के संचालक भाइयों की जोड़ी पर। जिन्हें बीते दिनों जुहू मुंबई स्थित होटल नॉवोटेल में आयोजित एक अवार्ड सेरेमनी में फ़ोटोग्राफ़ी में अपने अद्वितीय काम की लिए स्टॉर्स ऑफ़ इंडिया 2024 अवार्ड से नवाजा गया।

अवार्ड देने पहुँची मशहूर सिने अभिनेत्री सारा अली ख़ान ने बालाजी स्टूडियो के संचालकों धीरज सिंह, गुड्डू सिंह और विनोद सिंह के इस फ़ील्ड में किए बेहतरीन कामों की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन का दूसरा कोई विकल्प नहीं होता, और एक न एक दिन आपकी मेहनत और जज़्बा आपके काम को बुलंदी तक लेकर जाता है।

अवार्ड जीतने के बाद गुड्डू सिंह और विनोद सिंह ने इस सफलता के श्रेय को अपनी पूरी टीम को दिया जिनके अथक प्रयासों से वो यह सब करने में सफल हो पाते हैं, इस समय उन्होंने अपने उन तमाम ग्राहकों का भी धन्यवाद दिया जो बालाजी स्टूडियो की टीम पर अपना अटूट विश्वास जताते हैं, बताते चलें कि बालाजी स्टूडियो विगत 19 वर्षों में शादियों जैसे पारिवारिक समारोहों, कॉर्पोरेट इवेंट समेत पंद्रह हज़ार से ज़्यादा इवेंट कवर कर चुके हैं, जिसमें जी20 समेत कई बड़े इवेंट भी शामिल हैं।

बालाजी स्टूडियो की इस उपलब्धि पर ऋषिकेश के कई प्रतिष्ठित नामों ने उनके स्टूडियो पहुँच कर उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी एवं पूरी टीम का हौसला बढ़ाया।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be-%e0%a4%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6/feed/ 0