Featured – The News Nib https://thenewsnib.com Unbiased News, Anytime, Anywhere Thu, 08 May 2025 06:19:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://thenewsnib.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-the-news-nib-web-icon-1-32x32.png Featured – The News Nib https://thenewsnib.com 32 32 प्रॉपर्टी विवाद में हत्या? मुनि की रेती, ऋषिकेश में गोलीकांड, दो हमलावर CCTV में कैद https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af/#respond Thu, 08 May 2025 06:00:02 +0000 https://thenewsnib.com/?p=369 मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन इलाके में बुधवार देर रात एक कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नोएडा निवासी नितिन देव के रूप में हुई है, जो तपोवन स्थित डेक्कन वैली में अपने फ्लैट में अकेले रहते थे।

पुलिस के अनुसार, नितिन देव का वीरभद्र रोड पर एक कैफे है। घटना के समय वह रात को अपने कैफे से फ्लैट लौट रहे थे, तभी फ्लैट के नीचे स्कूटी सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो स्कूटी सवार हमलावर दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि,

“हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है, लेकिन अन्य कोणों की भी जांच की जा रही है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं और पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।”

बताया गया है कि नितिन के डेक्कन वैली में तीन और फ्लैट हैं, जो किराए पर दिए गए हैं। वे अपने फ्लैट में अकेले रहते थे।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af/feed/ 0
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 की मौत, 2 घायल — मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be/#respond Thu, 08 May 2025 05:51:40 +0000 https://thenewsnib.com/?p=366 उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से गुरुवार को एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। गंगनानी क्षेत्र के पास एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल जा रहा था और उसमें कुल सात लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर निजी कंपनी एरो ट्रिंक का था, जो पर्यटकों को लेकर देहरादून से उत्तरकाशी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हर्षिल की ओर रवाना हुआ था। मार्ग में गंगनानी के समीप तकनीकी गड़बड़ी या अन्य कारणों से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को भी रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल से बाहर लाया गया है। फिलहाल प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,

“उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति दें।”

मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और साथ ही दुर्घटना की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a4%be/feed/ 0
पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी के छापे https://thenewsnib.com/ed-raids-the-premises-of-former-minister-dr-harak-singh-rawat/ https://thenewsnib.com/ed-raids-the-premises-of-former-minister-dr-harak-singh-rawat/#respond Wed, 07 Feb 2024 05:55:56 +0000 https://thenewsnib.com/?p=296

भाजपा सरकार में वन मंत्री रहे और अब कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी के छापों की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि आवास और कुछ ठिकानों से टीम ने कुछ कागजात कब्जे में लिए हैं।

ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने देहरादून पहुंचकर पूर्व वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के डिफेंस कालोनी स्थित आवास पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि यहां से कुछ कागजात कब्जे में लिए गए।

इसके अलावा डा. रावत से संबंधित दो इंस्टीटयूट पर भी छापे की सूचना है। यहां काम करन वाले के कर्मियों से भी पूछताछ की बात सामने आ रही है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार में वन मंत्री रहे डा. हरक सिंह रावत कार्बेट टाइगर रिजर्व को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं। बहरहाल, ईडी की देहरादून में दस्तक के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। छापों को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं।

]]>
https://thenewsnib.com/ed-raids-the-premises-of-former-minister-dr-harak-singh-rawat/feed/ 0
केजरीवाल के PS, सांसद सहित कई AAP नेताओं के यहां ED की छापेमारी, जल बोर्ड से जुड़ा है मामला! https://thenewsnib.com/ed-raids-the-houses-of-kejriwals-ps-mp-and-many-aap-leaders-the-matter-is-related-to-jal-board/ https://thenewsnib.com/ed-raids-the-houses-of-kejriwals-ps-mp-and-many-aap-leaders-the-matter-is-related-to-jal-board/#respond Tue, 06 Feb 2024 05:43:38 +0000 https://thenewsnib.com/?p=231 अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और राज्यसभा सांसद ND गुप्ता के घर पर ED की तरफ से छापेमारी की जा रही है.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं के ठिकानों पर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से रेड (ED Raid) मारी गई है. 6 फरवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निजी सचिव बिभव कुमार और राज्यसभा सांसद ND गुप्ता के घर पर ED की तरफ से छापेमारी की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक ED की तरफ से ये छापेमारी दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में की जा रही है. 

केजरीवाल के सहयोगियों के घर ED की रेड (ANI)

न्यूज एजेंसी PTI  के मुताबिक, केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के आवास के अलावा करीब 10 ठिकानों पर ED की रेड चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद नारायण दास गुप्ता के अलावा कुछ अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है.

AAP ने ED पर साधा निशानावहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर निशाना साधा है. दिल्ली सरकार की मंत्री और आतिशी मार्लेना ने दावा किया है कि ED अधिकारी, लोगों को डरा-धमकाकर आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर कर रहे हैं. आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस तरह की रेड से हम डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा,

मैंने ट्विटर पर कहा था कि आज 10 बजे ED को लेकर बड़ा खुलासा करूंगी. उस खुलासे को रोकने के लिए, आम आदमी पार्टी को डराने के लिए आज सुबह 7 बजे से आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों और नेताओं के घर पर ED रेड कर रही है. हमारे नेता एनडी गुप्ता के घर पर रेड हो रही है. मुख्यमंत्री के PA के घर पर रेड हो रही है. भाजपा हमें दबाना चाहती है, ​​लेकिन हम डरेंगे नहीं. घोटाला हमने नहीं किया. असल में ED की जांच में ही घोटाला है.

]]>
https://thenewsnib.com/ed-raids-the-houses-of-kejriwals-ps-mp-and-many-aap-leaders-the-matter-is-related-to-jal-board/feed/ 0