Entertainment – The News Nib https://thenewsnib.com Unbiased News, Anytime, Anywhere Fri, 03 Apr 2026 10:19:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://thenewsnib.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-the-news-nib-web-icon-1-32x32.png Entertainment – The News Nib https://thenewsnib.com 32 32 एक लोकगीत बना उम्मीद की डोर, 30 साल बाद परिवार से मिला बिछड़ा शख्स https://thenewsnib.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%8b/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%8b/#respond Fri, 03 Apr 2026 10:19:23 +0000 https://thenewsnib.com/?p=390 अल्मोड़ा: कभी-कभी एक छोटा सा संयोग जिंदगी बदल देता है। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला मामला Almora से सामने आया है, जहां एक लोकगीत ने 30 साल से बिछड़े एक व्यक्ति को उसके परिवार से दोबारा मिला दिया।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति तीन दशक पहले किसी कारणवश अपने परिवार से अलग हो गया था। समय के साथ उम्मीदें भी धुंधली पड़ने लगी थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

🎥 वायरल वीडियो बना उम्मीद की किरण

हाल ही में एक लोकगीत गाते हुए इस व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसकी आवाज और अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी दौरान किसी ने उसे पहचान लिया और यह जानकारी उसके परिवार तक पहुंची।

❤ भावुक कर देने वाला मिलन

जैसे ही परिवार को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत संपर्क साधा और 30 साल बाद अपने बिछड़े सदस्य से मुलाकात की। यह मिलन न सिर्फ उस परिवार के लिए बल्कि पूरे इलाके के लिए एक भावुक क्षण बन गया।

🌐 सोशल मीडिया की ताकत

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि उम्मीद और इंसानियत की एक मजबूत कड़ी बन चुका है।

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%8b/feed/ 0
दो हफ्ते में ही धुआं हुई ‘फाइटर’, महंगी स्टारकास्ट भी नहीं निकाल पा रही लागत https://thenewsnib.com/entertainment-box-office-fighter-box-office-collection-day-14-hrithik-roshan-deepika-padukone-heavy-budget-film-collects-184-crore-on-wednesday/ https://thenewsnib.com/entertainment-box-office-fighter-box-office-collection-day-14-hrithik-roshan-deepika-padukone-heavy-budget-film-collects-184-crore-on-wednesday/#respond Thu, 08 Feb 2024 05:54:00 +0000 https://thenewsnib.com/?p=305

Fighter Box Office Collection Day 14 फाइटर पिछले काफी दिनों से 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की कोशिश कर रही है। फिल्म बॉर्डर पर खड़ी है लेकिन बिजनेस इतना मंद पड़ गया है कि कलेक्शन रेंगने पर मजबूर हो गया है। दूसरे वीकेंड पर फाइटर के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा देखने को मिला था लेकिन वर्क डेज आते ही कमाई फिर धड़ाम हो गई।

Fighter Box Office Collection Day 14: भारी भरकम बजट वाली फाइटर की हालत बुरी चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो हफ्ते पूरे कर लिए है, लेकिन बिजनेस बस गिरता चला रहा है। यहां तक 200 करोड़ कमाने में भी फाइटर के पसीने छूट रहे है, जबकि लागत कहीं ज्यादा है।

पठान की सफलता के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, फाइटर लेकर आए। फिल्म को लेकर उन्होंने काफी बड़े- बड़े दावे भी किए थे, लेकिन दर्शकों को ये लुभा नहीं पा रही है।

बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले खाती फाइटर

फाइटर पिछले काफी दिनों से 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की कोशिश कर रही है। फिल्म बॉर्डर पर खड़ी है, लेकिन बिजनेस इतना मंद पड़ गया है कि कलेक्शन रेंगने पर मजबूर हो गया है। दूसरे वीकेंड पर फाइटर के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा देखने को मिला था, लेकिन वर्क डेज आते ही कमाई फिर धड़ाम हो गई।

ओपनिंग में लड़खड़ाई फाइटर

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फाइटर ने लगभग 22 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे दिन कलेक्शन कुछ बढ़कर 39 करोड़ के करीब पहुंच गया, लेकिन तीसरे ही दिन गिरकर 27 करोड़ पर आ गया। यहां तक कि रविवार को भी फिल्म ने बस 29 करोड़ कमाए।

दो हफ्ते में धंधा पड़ा मंदा

फाइटर के दूसरे हफ्ते की बिजनेस रिपोर्ट की ओर नजर डाले, तो फिल्म सोमवार को 3.25 करोड़ और मंगलवार को भी 3.25 करोड़ के करीब बिजनेस किया। वहीं, बुधवार को कलेक्शन में गिरावट आई। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 7 फरवरी को देशभर में लगभग 2.75 करोड़ कमाए है। इसके साथ ही रिलीज के 14 दिनों में फाइटर की नेट कमाई 184.50 करोड़ के करीब हो गई है।

फिल्म की महंगी स्टारकास्ट

फाइटर के स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में है। इनके साथ फिल्म में अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर, आकर्ष अलग और संजीदा शेख भी अहम किरदारों में शामिल हैं। ऋषभ साहनी ने फाइटर में में विलेन का किरदार निभाया है।   

]]>
https://thenewsnib.com/entertainment-box-office-fighter-box-office-collection-day-14-hrithik-roshan-deepika-padukone-heavy-budget-film-collects-184-crore-on-wednesday/feed/ 0