Army – The News Nib https://thenewsnib.com Unbiased News, Anytime, Anywhere Fri, 03 Apr 2026 10:07:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://thenewsnib.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-the-news-nib-web-icon-1-32x32.png Army – The News Nib https://thenewsnib.com 32 32 ITBP अब किसानों से सीधे खरीदेगा फल-सब्जियां, सीमावर्ती क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा सहारा https://thenewsnib.com/itbp-buy-veg-andother-products-local-farmers/ https://thenewsnib.com/itbp-buy-veg-andother-products-local-farmers/#respond Fri, 03 Apr 2026 10:07:17 +0000 https://thenewsnib.com/?p=387 देहरादून/नई दिल्ली: सीमावर्ती जिलों के किसानों के लिए एक बड़ी राहत और अवसर की खबर सामने आई है। Indo-Tibetan Border Police (ITBP) अब किसानों से सीधे फल और सब्जियां खरीदेगा, जिससे स्थानीय कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है। अब तक किसान अपनी उपज को बिचौलियों के माध्यम से बेचने को मजबूर थे, जिससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। ITBP की सीधी खरीद व्यवस्था इस समस्या को काफी हद तक दूर करेगी।

📍 किन क्षेत्रों को होगा फायदा?

यह योजना विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य सीमावर्ती राज्यों के किसानों को लाभ पहुंचाएगी, जहां ITBP की तैनाती बड़े स्तर पर है। इन इलाकों में उत्पादित ताजा फल और सब्जियां अब सीधे ITBP के कैंपों तक पहुंचेंगी।

💰 किसानों की आय में होगा इजाफा

सीधी खरीद से किसानों को न केवल बेहतर कीमत मिलेगी, बल्कि उनके परिवहन और विपणन से जुड़े खर्च भी कम होंगे। इससे उनकी कुल आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

🛡 स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

इस पहल से एक ओर जहां जवानों को ताजा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह कदम “लोकल को वोकल” और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

]]>
https://thenewsnib.com/itbp-buy-veg-andother-products-local-farmers/feed/ 0
उत्तराखंड के पांच जवान जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/ https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/#respond Tue, 09 Jul 2024 09:40:21 +0000 https://thenewsnib.com/?p=339

उत्तराखंड के पांच जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। शहीद जवानों में दो पौड़ी, दो टिहरी और एक रुद्रप्रयाग का है। जवानों की शहादत से उत्तराखंड में शोक की लहर है।

यह ज्ञात है कि कठुआ के बिलावर उपजिले के बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए और कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में यह एक माह का सबसे बड़ा आतंकी हमला था।

हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दांत आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को लगातार मिल रहे थे। कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट था और सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे।

इस आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, और रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी ने बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में पांच जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा की और कहा कि मानवता के ये दुश्मन बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीर जवानों और टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह जी की शहादत को कोटिशः नमन। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। माँ भारती की रक्षा में दिया गया आपका यह बलिदान सदैव हमें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

॥ॐ शांति॥

]]>
https://thenewsnib.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%ae/feed/ 0